3 Powerful Tools For Success
- Burning Desire - जुनून
- Belief - धारणा
- Energy -उर्जा
1. Burning Desire - जुनून
सपनों को पूरा करने के लिए सबसे जरूरी है जुनून। सफलता पाने के लिए, दिन-रात अपने सपने को पूरा करने का जुनून होना चाहिए। हर समय आपको आपके सपनों के बारे में सोचते रहना चाहिए। तभी आपके सबकॉन्शियस माइंड में आपको जो चाहिए उसकी छवि ऐसी बनेगी कि आपका सबकॉन्शियस माइंड, उस चीज को चुंबक की तरह आपकी ओर खींचेगा। आपको अपने सपने पूरा करने के लिए ऐसा जुनून पैदा करना होगा, कि आपको धूप में भी अपने सपने पूरा करने के लिए काम करते रहना पड़ेगा। आपको ठंडी में भी चलते रहना पड़ेगा। आपको तब भी काम करते रहना पड़ेगा जब बहुत बरसात हो, आपको अपना सपना पूरा करने के लिए आपके अंदर जो भी सकती है, सभी शक्तियों को काम पर लगाना होगा। तभी आपके सपने पूरे होंगे
आज महान वैज्ञानिक, फिल्मकार, डांसर, चित्रकार, उद्योगपति जो भी सफल हुए हैं, उन्होंने अपनी सारी शक्तियां काम पर लगा दी थी। वह लोग रात दिन, सुबह शाम, धूप हो या छांव हो, ठंडी हो या बरसात हो, सभी परिस्थिति में चलते रहे, अपना काम करते रहे तभी यह लोग सफल हुए।
स्वामी विवेकानंद जी, गांधीजी, अब्दुल कलाम आजाद, अल्बर्ट आइंस्टाइन, थॉमस अल्वा एडिसन, इन सभी लोगों के अंदर जुनून था। इस जुनून ने उनको महान इंसान बनाया। वैज्ञानिकों के अंदर जुनून सवार होता है, इसे के कारण वे नई नई खोज करते रहते हैं। सफल बिजनेसमैन अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए नई नई आईडिया, नए नए प्लान बनाते ही रहते हैं।
आपको सफल होने के लिए खुशी और उत्साह के साथ जल्दी उठना पड़ेगा। आपकी थकान को भी दूर भगाना पड़ेगा, तभी आप अपने सपने पूरा कर सकोगे। आपको हमेशा कामयाबी पाने का जुनून होना चाहिए। अगर आपका पूरा ध्यान सपने पूरा करने में होगा, तो आपको मुश्किलें दिखाई नहीं देगी जुनून की शक्ति आपको इंस्पायर करती है। जुनून की शक्ति आपको सफलता पाने के लिए, अपने सपने पूरे करने के लिए सब कुछ करवाती है जो तुम नहीं करना चाहते। जुनून आपके अंदर पॉजिटिव ऊर्जा पैदा करती है। जो आपको कभी थकने नहीं देगी, आपको कभी रुकने नहीं देगी, यह पॉजिटिव ऊर्जा आपके सफलता के रास्ते पर हमेशा आपका मार्गदर्शन करती है। अगर आप सफलता के रास्ते पर चल रहे हो और अंधेरा हो जाए, तो यह जुनून की उर्जा आपको रास्ता दिखाएगी। ये वह शक्ति है जो आपको कभी हारने नहीं देगी।
जुनून आपके अंदर विश्वास और श्रद्धा जगाता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ाता है। जुनून आपके अंदर की शक्तियों को जगाता है। जिन शक्तियों के बारे में आपको पता नहीं है। जुनून आपके सफलता के रास्ते पर चलने के लिए इंधन का
काम
करता
है,
जो
आपको
कभी
रुकने
नहीं
देगा। आपको
जीत
दिलाएगा
आपको
आपके लक्ष तक
पहुंचाएगा।
2. Belief -मान्यता
हमारी दुनिया में सभी धर्म यही कहते हैं कि श्रद्धा और विश्वास रखो। हम मानते हैं कि भगवान है यह हमारी Belief है, विश्वास है, भरोसा है। वैसे ही आपको अपने सपने पर, अपने आप पर यकीन रखना होगा। जिस चीज का आप स्विकार कर लेते हो वह आप की मान्यता बन जाती है। जैसे कि आप मान लेते हो कि मैं 2 किलोमीटर आसानी से चल सकता हूं। तो वह आप की Belief बन जाती है। आप मान लेते हो कि यह काम में अच्छी तरह कर पाऊंगा, तो आपकी वह Belief बन जाती है। अगर आप Belief रखते हो कि वह काम में नहीं कर सकता तो वह आप नहीं कर सकते। अगर आप मान लेते हो कि व्यसन छोड़ना मेरे लिए आसान है, तो आप व्यसन को जरूर छोड़ दोगे। सफलता पाने का सूत्र है बिलीफ और विश्वास।
हमारे आसपास का जैसा वातावरण होता है वैसी ही हमारी Belief बन जाती है। जिस तरह आप की परवरिश होती है उसी प्रकार आप की Belief बन जाती है अगर आपको आपके बचपन से लेकर अभी तक यह Belief दिखाई गई हो कि पैसा कमाना बहुत आसान है, तो अभी आप की Belief वैसे ही होगी अगर आपके अंद यह Belief डाली गई हो कि पैसा कमाना बहुत मुश्किल है, तो अभी आपके Belief और विश्वास वैसा ही होगा, अगर बचपन से लेकर अभी तक आपको प्रेरणात्मक वातावरण मिला हो तो आपकी Belief सकारात्मक होगी। लेकिन आपको अगर नकारात्मक वातावरण मिला हो तो आपके अंदर दुख, निराशा, आत्मग्लानि की धारणाएँ होगी। लेकिन आप उस नकारात्मक धारणाओं को बदल सकते हो। आप फिर से नई सकारात्मक Beliefs बना सकते हो। अगर आप की Belief होगी कि पैसा कमाना बहुत कठिन है तो आप उस मान्यता को पैसे कमाना बहुत आसान है मैं बदल सकते हो।
जो भी Belief बदलना चाहते हो या बनाना चाहते हो, उसे आपको हर रोज 21 बार लिखना है और 21 बार बोलना है,२१ दिन तक।
जैसे,
- मैं एक सफल बिजनेसमैन बन सकता/सकती हूं।
- मैं हमेशा तंदुरुस्त रह सकता हूं / सकती हूं।
- मैं बहुत पैसा बना सकता हूं / सकती हूं।
- मैं मुसीबतों को अच्छी तरह हैंडल कर सकता हूं/ सकती हूं।
- मैं अच्छे संबंध बना सकता हूं /सकती हूं।
- मैं हर रोज प्रार्थना कर सकता हूं /सकती हूं।
- मैं लोगों को समझ सकता हूं/ सकती हूं।
- मैं अपने रिश्ते को सुधार सकता हूं/ सकती हूं।
- मैं अपना वजन कम कर सकता हूं/ सकती हूं।
- मैं अच्छे मार्क्स ला सकता हूं /सकती हूं।
- मैं अपनी याददाश्त बढ़ा सकता हूं /सकती हूं।
- मैं हर रोज सुबह 5:00 बजे उठ सकता हूं /सकती हूं।
3. Energy - ऊर्जा
जुनून और मान्यता से ज्यादा जरूरी है उर्जा। ऊर्जा दो प्रकार की होती है, पॉजिटिव ऊर्जा और नेगेटिव ऊर्जा। अल्बर्ट आइंस्टाइन, राइट ब्रदर्स, थॉमस अल्वा एडिसन, चार्ली चैपलिन, वाल्ट डिजनी इन सभी लोगों की सफलता उर्जा के कारण ही हुई। अल्बर्ट आइंस्टाइन का महान वैज्ञानिक बनना, राइट ब्रदर्स के द्वारा हवाई जहाज की खोज करना, थॉमस अल्वा एडिसन ने बल्ब की खोज की और पूरी दुनिया को उजाला दिया, चार्ली चैपलिन ने खुद बहुत मुसीबतों का सामना किया लेकिन दुनिया को बहुत हंसाया, लोगों के दुख दूर किए, वाल्ट डिजनी जिन्होंने डिज्नीलैंड बनाया। इन सभी महान लोगोंने अपनी उर्ज़ा का भरपूर उपयोग करके सफलता पाई।
ऐसी ऊर्जा से भरपूर यह लोग हमेशा अवसर की तलाश में रहते हैं। और रोज कोई ना कोई अवसर अपने सपने पूरे करने के लिए ढूंढ ही लेते हैं। ऐसे लोग रोज सुबह, एक नए उत्साह और ऊर्जा के साथ उठते हैं। ऐसे लोग हमेशा ऊर्जावान रहते हैं। और कहीं से भी आगे बढ़ने का रास्ता ढूंढ ही लेते हैं। आप अगर हमेशा ऊर्जा से भरे रहेंगे तो आपको वह अवसर दिखाई देगा, जो आप देख नहीं सकते और आपके सफलता के द्वार खुल जाएंगे। इस ब्रह्मांड में ऊर्जा की कोई कमी नहीं है, ब्रह्मांड से आपको निरंतर ऊर्जा मिलती ही रहती है। आपको जितनी चाहे उतनी ऊर्जा मिलेगी। लेकिन आपको विश्वास करना होगा कि आप यह काम कर सकते हो। उर्जा आपके चारों और है लेकिन आपको दिखाई नहीं देती। अगर आप मन में ठान ले कि मुझे मेरा सपना पूरा करना ही है, तो आपको अपने सपने पूरे करने के लिए जितनी भी चाहो उतनी ऊर्जा मिलेगी।
दोस्तों आप Burning Desire - जुनून, Belief -मान्यता, और Energy -उर्जा से भरपूर होकर अपने जीवनमें सुख और सफलता पाओ और आपके जोभी सपने है वो सच हो ऐसी मेरी प्रार्थना।
Thank You.
Comments
Post a Comment