Take Care Of Yourself ➤ Best Inspirational Article In Hindi
➤ दोस्तों सबसे पहले मैं आपको एक बात कहना चाहता हूं, की आप अपना ख्याल रखें। आप
अपना
ख्याल
रखेंगे,
तभी
आप
दूसरों
का
अच्छी
तरह
ख्याल
रख
पाएंगे। आप
अपने
आप
को
खुश
रखें,
तभी
आप
दूसरों
को
खुशी
दे
पाएंगे। अपने
आप
में
एक
ताकतवर
इंसान हो,
जो
आपको
नहीं
पता। आप
सब
कुछ
कर
सकते
हैं,
आप इस
अनंत
ब्रह्मांड
का
एक
अंश
हो। आपके
भीतर
इतनी
शक्ति
है
कि,
आप
सोच
भी
नहीं
सकते। आप
वह
सब
कुछ
कर
सकते
हो,
जो
आपको
आज
असंभव
लगता
है।
➤ इम्तिहान उन्हें के होते हैं, जिनके नसीब बहुत ही अच्छे होते हैं। मुश्किलें जब आती है तो आप ऐसा सोचते हैं कि भगवान मुझे ही तकलीफ क्यों देता है ? लेकिन भगवान आप को मजबूत और ताकतवर इंसान बनाने के लिए ही मुश्किलें देता है। जो मुश्किलों से लड़ कर आगे बढ़ जाता है, उसे सफल होने से कोई रोक नहीं सकता।
➤ आपके पास क्या है वह मायने नहीं रखता। आपका एटीट्यूड ही आपकी खुशी है। आपके पास कितना भी पैसा क्यों ना हो, लेकिन आपका एटीट्यूड नेगेटिव है, तो आपको खुशी नहीं मिलेगी। अगर आपके पास थोड़ा सा ही क्यों ना हो, अगर आपका एटीट्यूड पोजिटिव है तो आप उस थोड़े से में भी खुश रहोगे।
➤ अपने मन को काबू करना सीख लो। क्योंकि अगर आप अपने मन को काबू नहीं करोगे, तो आपका मन आपको काबू में कर लेगा। आप अपने मन को अपनी दिशा में ले जाओ, नहीं तो आपका मन आपको उसकी दिशा में ले जाएगा। अपने मन को कंट्रोल करो, इससे पहले कि आपका मन आपको उसका गुलाम बना दे। अगर आप अपने मन से जीत गए तो पूरी दुनिया जीत जाओगे, लेकिन आप मन से हार गए तो एक कदम भी चल नहीं पाओगे। एक छोटा सा सपना भी पूरा नहीं कर पाओगे। इसलिए अपने मन को कंट्रोल करना सीख लो। आप अपने मन को कंट्रोल कर लोगे, तो आप अपने मन से जो चाहे वह पा सकते हो। बस उसमें आपकी और लोगों की भलाई होनी चाहिए आपका मन अनंत शक्तियों से भरा है, आप जो भी बनना चाहते हो बन सकते हो।
➤ आपको माफ करना आ गया तो आप एक शक्तिशाली इंसान बन जाओगे। एक महान इंसान हमेशा माफ कर देता है। जो लोग दूसरों को माफ कर देते हैं वह बहुत शक्तिशाली होते हैं, क्योंकि हम जब दूसरों को माफ करते हैं तो हमारा मन साफ हो जाता है। हमारे मन से नेगेटिव ऊर्जा दूर हो जाती है। माफ कर देना हमारे लिए बहुत फायदा कारक होता है। अगर हम दूसरों को माफ नहीं करते तो जिसने हमें दुख पहुंचाया है, उसका दर्द हमारे मन में रहता है। और वह दर्द हमें ही दुख पहुंचाता है, हमारे मन में उस इंसान के प्रति गुस्सा रहता है। और वह गुस्सा हमें अंदर ही अंदर दुखी करता है। उस गुस्से के कारण हमारा मन नकारात्मक ऊर्जा से भरा रहता है और हमारे शरीर में बीमारी भी पैदा करता है। अगर हम दूसरों को माफ कर देंगे तो वह नकारात्मक ऊर्जा हमारे मन से बाहर निकल जाएगी और हमारा मन प्रफुल्लित हो जाएगा। हमारा मन आनंदित रहेगा तो हमारा शरीर भी स्वस्थ रहेगा। इसलिए हमें दूसरों को माफ कर देना चाहिए। हमारी भलाई के लिए। जो माफ कर देंगे वह शक्तिशाली बनेंगे। दूसरों के दिए हुए दुखों को जो लोग माफ कर देते हैं, वह अपने सपने अपने जल्दी पूरे करते हैं, अपने लक्ष्य को जल्दी से पा लेते हैं।
➤ जब कोई हमें एक जोक सुनाता है तो हमें बहोत हँसी आती है। जब वही जोक हमें दूसरी बार सुनाया जाता है, तो पहले से कम हंसी आती है। लेकिन जब वह जोक हमें बार-बार सुनाया जाए तो हमें हंसी नहीं आती है। तो हम एक ही दुख दुख के बारे में बार-बार सोचकर दुखी क्यों होते हैं। दुख को भूल जाने में ही बेहतर है दुख को हमें भूल जाना चाहिए इसे में हमारी भलाई है।
➤ आपने देखा होगा कि जो भी कामयाब लोग हैं उनके चेहरे पर हमेशा स्माइल होती है। इसलिए आप भी अपने चेहरे पर हमेशा स्माइल रखिए। आप भी कामयाब होंगे। क्योंकि जब हम हमारे चेहरे पर स्माइल रखेंगे तो जब दुख आता है तो दुख का असर आपके ऊपर कम होगा और आपका दुख जल्दी चला जाएगा। क्योंकि दुख में भी अगर आप अपने चेहरे पर स्माइल रखते हैं तो आपके अंदर पॉजिटिव ऊर्जा पैदा होगी जो आपका दुख कम कर देगी।
Thank You
Comments
Post a Comment