Skip to main content

You Can Win The Whole World - Article In Hindi


 You Can Win The Whole World -  Article In  Hindi


  
      ➤ आप पूरी दुनिया जीत सकने की ताकत रखते हो,  अगर आपके अंदर सपने देखने की ताकत है।    भगवान ने इंसान को सबसे बड़ी शक्ति दी है, वह है कल्पना शक्ति। आप कल्पना करोगे तो वह जरूर पूरी होगी। इस ब्रह्मांड में सब कुछ भरपूर है, इस ब्रह्मांड में भरपूर पैसा है, भरपूर संपत्ति है,भरपूर प्यार है, भरपूर आनंद है, भरपूर खुशी है, भरपूर सौंदर्य है, भरपूर शांति है, भरपूर अच्छे लोग हैं, किसी के लिए कोई कमी नहीं है । सबके लिए सब कुछ है। हमारी पृथ्वी पर वह सब कुछ है ।जिससे हम हमारे सपने पूरे कर सकें। इस पृथ्वी पर सब कुछ है । जिससे हम तंदुरुस्त जीवन जी सकते हैं। हमें जो भी चाहिए वह हमें ब्रह्मांड जरूर देता है आपके सपने पूरे करने के लिए आपके आसपास सभी शक्तियां मौजूद है। यह ब्रह्मांड हमें सब कुछ देता है और बड़ी आसानी से हमारे सपने पूरा करता है। लेकिन हमारे सपने के बीच की रुकावट हम ही बनते हैं। हम खुद हमारे गोल के रास्ते में तकलीफ है पैदा करते हैं। हम जब किसी चीज की इच्छा करते हैं, हम  उसकी कल्पना करते हैं, हमारे सपने के बीज को श्रद्धा का पानी और विश्वास का प्रकाश देते हैं, तो वह हमारी और आने लगता है। लेकिन जब थोड़े दिनों में आपको वह नहीं दिखाई देता तो आपके मन में शंका और डर पैदा होता है। और जो हमारी और रहा होता है वह फिर से दूर जाने लगता है। आपका गोल फिर से दूर जाने लगता है। ब्रह्मांड में सभी घटनाएं धीरे से, और आसानी से, सहज तरीके से बनती है। जैसे फूल का खिलना बीच में से पौधा निकलना, समुद्र की लहरें,  नदियों का बहना, आम के पेड़ पर आम का आना, पौधे से पेड़ का बड़ा होना, बीज जब जमीन पर पड़ता है तो वह धूल के नीचे दब जाता है, जब बारिश होती है तो उसे पानी मिलता है, और उसमें से अंकुर निकलता है। उस अंकुर को प्रकाश मिलता है और पौधा बनता है। बढ़ते बढ़ते वह 5 साल में एक बड़ा पेड़ बन जाता है। वैसे ही आप जब सपनों के  बीज अपने अवचेतन मन में बोते हो तो आप का सपना अपने आप साकार होता है, बड़ी ही सहजता से।  अगर आप जमीन के अंदर के बीज  को खोलकर देखेंगे कि बीच का अंकुर कितना निकला है, तो बाद में वह बीज का अंकुर नहीं निकलेगा। वैसे ही आप शंका करोगे कि मेरा सपना पूरा होगा, तो आपका सपना पूरा नहीं होगा। इसलिए कल्पना शक्ति के द्वारा आप अपने सपने का बीज अपने अवचेतन मन के अंदर बोलिए और विश्वास और श्रद्धा रखें, आपका सपना जरूर पूरा होगा। आपको जो चाहिए वह मिलेगा।
           ➤  आपको आपका सपना पूरा करने के लिए आपको ही प्रयास करने पड़ेंगे। यह कोई ग्राफिक डिजाइन नहीं है जो आप दूसरों के पास बनवा लोगे। आपको जब ग्राफिक डिजाइन नहीं आती है तो आप उसे किसी एक्सपर्ट के पास बनवा लेते हो। लेकिन आपका सपना आप किसी और से पूरा नहीं करवा सकते आपका सपना तो आप खुद को ही पूरा करना पड़ता है। आपको ही प्रयास करना पड़ेगा आप जब दिल से तीव्र इच्छा से अपना प्रयास शुरू करोगे तो आपको रास्ते अपने आप दिखने लगेंगे। आप जब चलने के लिए पहला कदम रखोगे तो दूसरा कदम अपने आप उठ जाएगा। आप जब मेहनत करना शुरु कर दोगे तो दिन--दिन आप अपने गोल के करीब होते जाओगे। अगर किसी दिन सफलता ना मिले तो हारना मत दूसरे दिन फिर से प्रयास चालू कर देना।
       ➤   ऐसा नहीं कि मुसीबतें नहीं आएगी,  रुकावट नहीं आएगी, मुसीबत और रुकावटें तो आएंगे ही मुसीबतें और रुकावटें सफलता का ही एक भाग है। आप काम ही नहीं करोगे तो मुसीबतें नहीं आएगी। रास्ते में जो कठिनाई आती है वह चैलेंज है, आप उसे चैलेंज समझकर आगे बढ़ते जाओगे बाद में मुसीबतों से निपटने में आप माहिर हो जाओगे।  मुसीबतें बात है या छोटी यह आप पर निर्भर करता है। आप अगर उसे बड़ा मानोगे तो आपको बड़ी दिखाई देगी। और आप उसे छोटा मानोगे  तो आपको छोटी दिखाई देगी। थॉमस अल्वा एडिसन  को बल्ब बनाते वक्त कितनी सारी असफलता मिली। अगर वह हार मान कर बैठ गए होते तो बल्ब का आविष्कार नहीं होता।
   अब्राहम लिंकन ने अगर कई बार चुनाव हार जाने के बाद,  हार मान ली होती तो वह कभी अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं बनते। उन्होंने जीवन में कई मुसीबतों विफलताओं से हार नहीं मानी और  एक दिन अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
          ➤अगर किसी पेड़ को काटना है तो आपको अपनी कुल्हाड़ी की धार तेज करनी पड़ती है। वैसे ही आपको जीवन में सफल होने के लिए मन की धार तेज करनी पड़ती है। मनकी धार तेज कैसे करें ? मनकी धार तेज करने के लिए आपको मोटिवेशनल सेमिनार में जाना पड़ेगा, मोटिवेशनल बुक पढ़नी पड़ेगी, मोटिवेशनल वीडियोस देखने पड़ेंगे। हर साल आपको एक बार मोटिवेशनल सेमिनार, माइंड पावर सेमिनार अटेंड करने पड़ेंगे। जिससे  आपके अंदर नए पॉजिटिव विचार आएंगे। आपके मन को नई तालीम मिलेगी और आपके मन की धार इतनी तेज होगी, कि आप जीवन में हमेशा सफल रहोगे और अगर असफल हो गए तो हार नहीं मानोगे,और फिर से कोशिश करके जीवन में सफल बनोगे।
Thank You         
   

Comments

Popular posts from this blog

Three Techniques Of Sub-Concious Mind
Two Secret Of Success in Gujarati  Power Of Sub-Concious Mind

પ્રેરણાત્મક ગુજરાતી સુવિચાર - ભાગ-૧

  પ્રેરણાત્મક ગુજરાતી સુવિચાર