Skip to main content

How To Sleep Well ? अच्छी नींद कैसे लें ।


How to Sleep Well ? अच्छी नींद  कैसे लें । 


     दोस्तों मैं आज आपको ऐसे  Tools बताने जा रहा हूं जिससे आप नींद ना आने की समस्या को दूर कर सकते हो और बहुत अच्छी नींद ले सकते हो। 
    नींद हमारे लिए एक बहुत जरूरी दिव्या प्रक्रिया है।  नींद  मैं हमें कई सवालों के जवाब मिलते हैं नींद अच्छी आएगी तो हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।  अच्छी नींद से हमारी स्मरण शक्ति भी बढ़ाती है।  हमारे दिमाग और शरीर को आराम मिलता है अच्छी नींद लेने से हमें नई ऊर्जा मिलती है।  जिससे हम पूरे दिन उत्साह के साथ कोई भी काम कर सकते हैं। 
 आप अपने सबकॉन्शियस माइंड का सही तरीके से उपयोग करके अनिद्रा की समस्या को हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं।  सभी समस्याओं का समाधान हमारे सबकॉन्शियस माइंड के पास है।  हमारे सबकॉन्शियस माइंड को अच्छी तरह पता है कि आप की समस्या कैसे दूर करनी है।  बस उसको आदेश दें आप क्या चाहते हैं। 
 आने वाला जीवन  आपका सबकॉन्शियस माइंड तय करता है। आप जोभी  आदतें बनाएंगे वह आपका भविष्य तय करती है .,बार-बार लगातार आप जो चीजें करते हैं सोचते हैं मानते हैं आपके subconsciousmind  में चली जाती हैं, और आपकी आदत बन जाती है।  आपके जो विचार, कल्पनाएं, मान्यताएं, अनुभव भूतकाल में जानेअनजाने अपने सबकॉन्शियस माइंड को दिए हैं, वैसा ही आज आपका जीवन है।  इसलिए आज से ही आप अच्छी नींद के लिए कोशिश शुरू कर दीजिए। 
 हर रोज की अच्छी नींद भी आपका एक अच्छा भविष्य बनाती है।  आप हर रोज अच्छी नींद लेंगे तो, हर रोज अच्छी तरह उत्साह के साथ, अपना बिजनेस, जॉब नौकरी उत्साह से कर पाएंगे और आपके अच्छे  भविष्य का निर्माण होगा। आपको अच्छी नींद कैसे लानी है यह आपके सबकॉन्शियस माइंड को अच्छी तरह पता है।  इसलिए आज से ही अच्छी नींद के लिए अपने सबकॉन्शियस माइंड को आदेश देना शुरू कर दीजिए
अनिद्रा से क्या होता है। 
अनिंद्रा से शारीरिक और मानसिक बीमारी पैदा होती हैं।  अच्छी नींद ना आने से हमारा स्वभाव में चिड़चिड़ापन जाता है।  व्यक्ति को तंदुरुस्त रहने के लिए कम से कम 6 घंटे की नींद जरूरी है।  अच्छी  नींद हमें आनंद प्रदान करती  हैं।  काम करने की शक्ति प्राप्त होती है। अच्छी  नींद ना आने के कारण हमें बीमारी आती है, हम कोई भी काम ठीक तरीके से नहीं कर पाते हैं। 
 ज्यादातर स्वास्थ्य की समस्याएं अच्छी नींद ना आने के कारण होती है, इसलिए नींद ना आने की समस्या को हल्के में ना लें नहीं तो हमें बड़ा नुकसान हो सकता है अच्छी नींद ना आने के कारण छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा जाता है, स्वभाव में चिड़चिड़ापन जाता है 
अच्छी नींद ना आने के  कई कारण  हो सकते हैं
 जैसे कोई बीमारी हो। 
 सोते वक्त टीवी देखना है। 
 संबंधों में तनाव। 
 डिप्रेशन,  चिंता, घबराहट, नशीले पदार्थ का सेवन। 
 दोस्तों अनिद्रा की बीमारी को हम हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं।  और हम हर रोज बहुत अच्छी नींद ले सकते हैं अगर हम सही तरीके से अपने सबकॉन्शियस माइंड का उपयोग करें। 
1)    पॉजिटिव थिंकिंग
       सकारात्मक सोच हमारी नींद की समस्या को दूर कर सकती हैं हम हमेशा सकारात्मक सोचेंगे तो हमारा मन शांत रहेगा।  इससे रात को अच्छी नींद आएगी। 
अगर आपकी कंपनी में आपके बॉस ने डांट दिया, कुछ कह दिया, तो उसी वक्त उस बात को अपने मन से निकाल दीजिए अपनी भलाई के लिए अगर हम उस बात को अपने मन में रखेंगे तो नुकसान हमें ही होगा।  हमारा मन अशांत रहेगा,गुस्सा आएगा और रात को नींद नहीं आएगी। 
 अगर आपके संबंधों में तनाव हो तो उस व्यक्ति में आपको क्या पसंद है, वह बातें याद कीजिए,उसमें आपको क्या अच्छा लगता है वह देखिए।  आपके संबंध सुधर जाएंगे। 
 आपकी सोच सकारात्मक होगी तो आप तनाव से दूर रहेंगे, सकारात्मक सोच से सेहत अच्छी रहती है और नींद भी अच्छी आती है।  
 नकारात्मक सोचने की आदत को हम थोड़े प्रयत्नों से बदल सकते हैं।  अगर आपके मन में कोई नकारात्मक विचार आएं तो उस पर ध्यान नहीं देना है।  और उसके विपरीत आपको पॉजिटिव सोचने की आदत डालनी पड़ेगी।  पहले थोड़ा मुश्किल लगेगा लेकिन बाद में आपको आदत हो जाएगी।  जैसे आपके मन में विचार आए की ,"मैं यह काम नहीं कर पाया तो ?"तुरंत उस नेगेटिव विचार को पॉजिटिव विचार में बदल देना है-  "मैं यह काम बहुत अच्छी तरह कर पाऊंगा। "
 अगर आपको कोई पूछे कि "आप कैसे हो ?" तो आपको क्या बोलना है,आपको बोलना है-"मैं बहुत बढ़िया हूं। "
 आपको आशा, विश्वास, प्रेम, श्रद्धा, आनंद, खुशी, तंदुरुस्ती, दया ,आत्मविश्वास ,प्रेरणा जैसे शब्दों का उपयोग ज्यादा करना है। 
 अगर आपके मन में शंका या डर आए कि "मैं नेगेटिव विचार को दूर कैसे कर पाऊंगा /" तो याद रखिए एक पॉजिटिव विचार की ताकत नेगेटिव विचार से कई गुना ज्यादा होती  है। 
ऐसे हमारा मन शांत रहेगा और रात को सोते समय हमें, ज्यादा विचार नहीं आएंगे।  हमें अच्छी तरह नींद जाएगी। 

2)  Affirmations
Affirmations यानी  स्वसूचन, autosuggetion ,वाक्यों या शब्दो को हम   हम अपने आपको बार-बार कहते हैं। 
किसी भी वाक्य या शब्दों को बार-बार सुनने या बोलने से वह हमारे subconsciousmind  में उतर जाते हैं।  और उन वाक्यों को हमारा सबकॉन्शियस माइंड स्वीकार कर लेता है। और  जीन बातों को हमारा सबकॉन्शियस माइंड स्वीकार कर लेता है, उसे हकीकत बनाने के कार्य में लग जाता है। 
 अच्छी नींद लाने के लिए affirmations  बहुत अच्छा रिजल्ट देते हैं।  हमें यह affirmations  सुबह और शाम दो बार हर रोज सुनने चाहिए। 
  जैसे -
1. मुझे अच्छी तरह नींद जाती है। 
2. मैंने अनिंद्रा  को दूर कर दिया है। 
3. बेहतर नींद से मेरा जीवन बेहतर हो रहा है। 
4. मुझे नेचुरल ही नींद जाती है। 
5. मुझे सुकून से नींद जाती है। 
6. मैं पूरी रात अच्छी तरह सोता हूं। 
7 समय पर  सोना और समय पर उठना मेरी आदत है। 
8. मेरे लिए अच्छी नींद में सोना आसान और आसान होता जा रहा है। 
9 नींद आना मेरे लिए स्वाभाविक है। 
10. गहरी नींद लेना मेरे लिए एक सामान्य प्रक्रिया है। 
11. मुझे जल्दी और आसानी से नींद जाती है। 
 "मेरे लिए क्या अच्छा है, वह मेरा अवचेतन मन की दिव्य शक्ति अच्छी तरह जानती है।  वह मुझे एक सुखी समृद्ध और शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेरणा और शक्ति प्रदान करती है।  जिससे मेरा और मेरे रिश्तेदारों का, मेरे दोस्तों का, मुझसे जुड़े सभी लोगों का भविष्य बेहतर हो सके।  सबका कल्याण हो सके। 

3) Relaxation
एक अच्छा  रिलैक्सेशन हमारी  आत्मा और शरीर दोनों को नई ऊर्जा प्रदान करता है।  रिलैक्सेशन से हमारा मन शांत हो जाता है।  हमारे तनावपूर्ण शरीर और मन से तनाव दूर करता है हमारी मांसपेशियों को आराम मिलता है, नई ऊर्जा मिलती है। 
  संशोधन के अनुसार के अनुसार relaxation  से हमारे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता है।  हमारे शरीर और मन को खुशी मिलती है।   एक अच्छी और गहरी नींद के लिए relaxation  बहुत जरूरी है
relaxation करने के लिए  हमें एक शांत जगह पर बैठ जाना है।  और धीरे से अपनी आंखें बंद करनी है।  बाद में  पाँव  से लेकर सिर तक हमारे सभी अंगों को ढ़ीला  छोड़ना है।  रिलैक्स करना है ,दोनों पांव रिलैक्स करना है बाद में कमर, पीठ, पेट, छाती, सिर सभी अंगों को बारी-बारी से ढ़ीला छोड़ते जाना हैं। 
बादमे आपको कल्पना करनी  है की आपकी नींद की समस्या दूर हो चुकी है। आप अब बहोत अच्छी नींद ले पाते है। अच्छी नींद के कारण आपका स्वास्थ्य बहोत अच्छा हो गया है। अआप अब टाइम पे सी जाते हो और टाइम पे उठ जाते हो। गहरी नींद लेना अब आपके लिए सामान्य प्रक्रिया हो गई है। ये relaxation आपको लगातार करते रेहना है,  आपकी नींद की समस्या दूर हो जाये तब तक ये relaxation  करते रहना है।  
में आशा करता हु की आपकी नींद की समस्या जल्दी दूर हो जाएं और आपका जीवन सुखी और तंदुरस्त रहे। 



Comments

Popular posts from this blog

Three Techniques Of Sub-Concious Mind
Two Secret Of Success in Gujarati  Power Of Sub-Concious Mind

પ્રેરણાત્મક ગુજરાતી સુવિચાર - ભાગ-૧

  પ્રેરણાત્મક ગુજરાતી સુવિચાર